28 अगस्त 2012 - 19:30

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने तेहरान एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपने ईरान दौरे पर खुशी जताई और कहा: गुट निरपेक्ष आंदोलन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने तेहरान एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपने ईरान दौरे पर खुशी जताई और कहा: गुट निरपेक्ष आंदोलन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।मेहराबाद एयरपोर्ट पर नम समाचार एजेंसी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने अपने ईरान दौरे पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे एक बार फिर ईरान आने और ईरानी भाइयों से मिलने का अवसर मिलेगा।हामिद करज़ई ने गुट निरपेक्ष आंदोलन में शामिल विभिन्न देशों की भागीदारी की ओर इशारा करते हुए कहा: मुझे आशा है कि सम्मेलन में शामिल मेहमान ईरान से अच्छी यादें लेकर जाएगा उन्होंने कहा गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन विश्व और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकता है. मुझे उम्मीद है कि इस बैठक में इन्शाअल्लाह समस्याओं के अच्छे समाधान सामने आएंगे।.....166